उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 175 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन* शहर को पेयजल, सामुदायिक भवन, अधोसंरचना और अमृत मिशन सहित विभिन्न विकास कार्यों की मिली बड़ी सौगात* विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ की घोषणा* नगरीय निकायों के विकास के लए राशि की कमी नहीं होगी - श्री अरुण साव* रायपुर.
23 सितंबर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण सा पढ़िए पूरी खबर।
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन के अंतर्गत रेट्रो फिटिंग और एकल ग्राम योजना के तहत 24 गांवों में पेयजल सुविधा सुनिश्चित करने के लिए 1818.61 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण किया।
इसके साथ ही, विभिन्न वार्डों में 510 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक भवनों और अन्य निर्माण कार्यों को जनता को समर्पित किया गया।
भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण के लिए 10.21 करोड़ रुपये और अमृत मिशन 2.0 के तहत 139.55 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया।