वनों एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
पढ़िए पूरी खबर।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जंगल और वन्यप्राणी हमारी अमूल्य प्राकृतिक धरोहर हैं, जिनका संरक्षण करना हम सभी का परम कर्तव्य है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वन्यजीवों का संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह समूचे समाज का सामूहिक दायित्व है।
मंत्री ने जोर देकर कहा कि जब तक समाज का प्रत्येक व्यक्ति इस मुहिम से नहीं जुड़ेगा, तब तक हम अपनी जैव विविधता को पूरी तरह सुरक्षित नहीं रख पाएंगे।
‘बाघ रथ’ के माध्यम से बाघों की सुरक्षा और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व का संदेश हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।मंत्री कश्यप ने स्थानीय समुदायों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि वनों के निकट रहने वाले लोगों की सक्रिय सहभागिता के बिना वन्यजीवों की प्रभावी सुरक्षा संभव नहीं है।