तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जहां अभिनेता से नेता बने थलापति विजय ने चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है।
उनकी जीत ने राज्य की सियासत में नई दिशा देने के संकेत दिए हैं। जीत के बाद फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीतिक गलियारों तक बधाइयों का सिलसिला जारी है।
राजनीति में नई ताकत बनकर उभरे विजय थलापति विजय की इस जीत को तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
पहली बार चुनावी मैदान में उतरे विजय ने जनता का भरोसा जीतते हुए अपनी मजबूत पकड़ साबित की। उनकी लोकप्रियता और जनसमर्थन ने उन्हें यह सफलता दिलाई।
फिल्म इंडस्ट्री से मिली बधाइयां विजय की जीत के बाद बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने उन्हें बधाई दी।