📖 VG Khabar
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।
आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट के आधार पर कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है।
नई दिल्ली से जारी इस परिणाम में अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है। परिणाम घोषित होने के बाद देशभर के अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
UPSC की यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।
लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन UPSC सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है—प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू)।