Raipur

उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में चार दिन तूफान अलर्ट

📖 VG Khabar

छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य हिस्सों में अगले चार दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आंधी-तूफान, तेज हवाएं, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

विभाग के अनुसार कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

वहीं गर्मी भी अपना असर दिखा रही है और राजनांदगांव में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

चार दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम प्रणाली के प्रभाव से अगले चार दिनों तक मौसम अस्थिर बना रह सकता है।

इस दौरान कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना है।

उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में चार दिन तूफान अलर्ट

पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें