Chhattisgarh

वॉलीबॉल के ‘अकरम भैया’ को राज्य खेल अलंकरण, हजारों खिलाड़ियों को नई पहचान दिलाने का मिला सम्मान

📰 VG Khabar

रायपुर। वॉलीबॉल के प्रति वर्षों से समर्पित छत्तीसगढ़ के खेल पदाधिकारी और प्रशिक्षक मोहम्मद अकरम खान को राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में प्रदेश के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।तीन वित्तीय वर्षों 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए आयोजित इस समारोह में कुल 125 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए।

इनमें वॉलीबॉल के क्षेत्र में लंबे समय से योगदान दे रहे मोहम्मद अकरम खान भी शामिल रहे।12 साल की उम्र से शुरू हुआ वॉलीबॉल का सफरमोहम्मद अकरम खान ने करीब 12 वर्ष की उम्र में वॉलीबॉल खेलना शुरू किया था।

खिलाड़ी के रूप में शुरू हुआ उनका सफर आगे चलकर नई खेल प्रतिभाओं को तैयार करने के मिशन में बदल गया।

वर्षों से उन्होंने बच्चों और युवाओं को वॉलीबॉल का प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया।खेल जगत से जुड़े लोगों के अनुसार, अकरम खान की पहचान केवल एक खिलाड़ी या पदाधिकारी के तौर पर नहीं है, बल्कि उन प्रतिभाओं को तैयार करने वाले मार्गदर्शक के रूप में है, जिन्होंने आगे चलकर विभिन्न स्तरों पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया।खिलाड़ियों के बीच ‘अकरम भैया’ के नाम से लोकप्रियअकरम खान खिलाड़ियों के बीच ‘अकरम भैया’ के नाम से लोकप्रिय हैं।

वॉलीबॉल के ‘अकरम भैया’ को राज्य खेल अलंकरण, हजारों खिलाड़ियों को नई पहचान दिलाने का मिला सम्मान

↑ Read full story
Read full story