Chhattisgarh

वार्ड के अंतिम छोर तक पहुंचेगा पानी

📰 VG Khabar

रायपुर। राजधानी रायपुर में गर्मी के मौसम से पहले जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।

अब शहर के प्रत्येक वार्ड के अंतिम छोर तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जोन कमिश्नरों को सौंप दी गई है।

निगम प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी वार्ड में पानी की कमी या वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर निगम का कहना है कि कई क्षेत्रों में शिकायतें मिल रही थीं कि वार्डों के दूरस्थ हिस्सों तक नियमित पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए जोन स्तर पर निगरानी बढ़ाने और जिम्मेदारी तय करने का फैसला लिया गया है।

वार्ड के अंतिम छोर तक पहुंचेगा पानी

↑ Read full story
Read full story