📖 VG Khabar
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विद्युत कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है।
राज्य की बिजली उत्पादन कंपनी ने अपने नियमित कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण को ध्यान में रखते हुए विशेष बीमा सुविधा शुरू की है।
इस नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना की स्थिति में 50 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा।
इसके साथ ही व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और कई आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इस पहल से हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।
कॉरपोरेट सैलरी पैकेज के तहत मिलेगी सुविधा छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ एक कॉरपोरेट सैलरी पैकेज समझौता किया है।