📖 VG Khabar
Ashay Kumar Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे रीमेक बता दिया.
साल 2008 में आई एक हॉलीवुड फिल्म से इसका नाम जोड़ा जा रहा है.Ashay Kumar Welcome To The Jungle: डायरेक्टर अहमद खान ‘वेलकम 3’ लेकर आ रहे हैं, जिसे ‘वेलकम टू द जंगल’ नाम दिया गया है.
अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी समेत 20 से भी ज्यादा बड़े बॉलीवुड सितारे इस फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म का जॉनर जंगल-एडवेंचर एक्शन कॉमेडी है.
26 जून को ये फिल्म रिलीज होगी. यानी रिलीज में अभी एक महीने से भी ज्यादा समय है.
मेकर्स ने बड़ी स्टारकास्ट के साथ बड़े लेवल पर इस फिल्म का निर्माण किया है, लेकिन अब इस फिल्म के नाम के साथ रीमेक का टैग जुड़ता दिख रहा है.दरअसल, 15 मई को ‘वेलकम टू द जंगल‘ का टीजर वीडियो सामने आया.