Chhattisgarh

युवा और खेल शक्ति से बनेगा विकसित भारत: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

📰 VG Khabar

रायपुर, 27 अगस्त।

एम्स रायपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने युवाओं और खिलाड़ियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल उद्बोधन को युवाओं और खिलाड़ियों के साथ सुना।इस अवसर पर सांसद अग्रवाल ने युवाओं से संवाद करते हुए उनकी आकांक्षाएं, विचार और सुझाव सुने।

उन्होंने कहा कि आज भारत अपनी युवा शक्ति के बल पर वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐसी नीतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिनमें युवाओं की भागीदारी और उनके सुझावों को महत्व दिया जाता है।उन्होंने कहा कि देश के करीब 8 लाख युवाओं की आवाज सीधे सरकार तक पहुंच रही है और उनकी अपेक्षाओं के आधार पर खेल एवं विकास से जुड़ी नीतियों को दिशा दी जा रही है।

युवा और खेल शक्ति से बनेगा विकसित भारत: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

↑ पूरी खबर पढ़ें
पूरी खबर पढ़ें