ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
ताज़ा खबर: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक ताज़ा खबर: रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह ताज़ा खबर: स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित
Tue, 29 Sep 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Bollywood

Golmaal 5: सिर्फ 22 दिन काम किया और 40 करोड़ ले लिए, अजय देवगन की ‘गोलमाल 5’ में अक्षय कुमार की फीस ने किया हैरान

Akshay Kumar Golmaal 5 Fees: अजय देवगन की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'गोलमाल' के पांचवें पार्ट में अक्षय कुमार भी नजर आने वाले हैं. कहा जा रहा है कि वो इस फिल्म में निगे

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Yashvant Published: 16 May 2026, 11:23 AM Updated: 16 May 2026, 11:23 AM Views: 158
X

Akshay Kumar Golmaal 5 Fees: अजय देवगन की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'गोलमाल' के पांचवें पार्ट में अक्षय कुमार भी नजर आने वाले हैं. कहा जा रहा है कि वो इस फिल्म में निगेटिव रोल में होंगे. इस फिल्म के लिए अक्षय मोटी रकम चार्ज कर रहे हैं.

Akshay Kumar Golmaal 5 Fees: डायरेक्टर रोहित शेट्टी की कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ के पिछले चारों पार्ट सक्सेसफुल रहे. अब रोहित इसका पांचवां पार्ट बना रहे हैं. ‘गोलमाल 5’ पर काम चल रहा है. शूटिंग जारी है. अजय के साथ इस फ्रेंचाइजी के पुरानी कास्ट में से अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और शरमन जोशी भी एक बार फिर से नजर आने वाले हैं. वहीं ‘गोलमाल 5’ में एक नई एंट्री भी हुई है. वो एंट्री है अक्षय कुमार की. 14 मार्च को अपने 52वें बर्थडे के मौके पर ही रोहित शेट्टी ने एक टीजर वीडियो शेयर करते हुए कंफर्म किया था कि अक्षय भी इस बार ‘गोलमाल 5’ का हिस्सा होंगे. अक्षय इसमें निगेटिव रोल में दिखेंगे. फिल्म का दायरा बड़ा करने के लिए उन्हें इस फिल्म में लिया गया है. वहीं अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

22 दिन शूटिंग के लिए 40 करोड़

दरअसल, एक रिपोर्ट की मानें तो ‘गोलमाल 5’ के लिए अक्षय 18-22 दिन ही शूटिंग करने वाले हैं. वहीं इसके लिए वो 35-40 करोड़ रुपये की फीस चार्ज कर रहे हैं. इस फीस ने लोगों को इसलिए हैरान कर दिया है, क्योंकि इस फ्रेंचाइजी के लीड हीरो अजय देवगन इस पिक्चर के लिए कोई फिक्स फीस नहीं ले रहे हैं. वो प्रॉफिट शेयर पर काम कर रहे हैं और अक्षय 22 दिनों के लिए ही 40 करोड़ रुपये वसूल रहे हैं. यानी एक दिन की शूटिंग के लिए लगभग 1.81 करोड़ रुपये.

साल 2027 में रिलीज हो सकती है ‘गोलमाल 5’

अक्षय की फीस लोगों को भले ही हैरान कर रही है, लेकिन उनके फैंस उन्हें ‘गोलमाल 5’ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. वो निगेटिव रोल के जरिए कॉमेडी का तड़का लगाएंगे. फैंस को इस पिक्चर की रिलीज डेट अनाउंसमेंट का भी इंतजार है. अभी रिलीज डेट का ऐलान तो नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि साल 2027 में ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है.

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Y

Yashvant

Senior journalist covering politics, business, and breaking news. Committed to fact-based reporting, in-depth analysis, and delivering trusted stories that matter.

Published: 49 | Total Views: 6135

View Profile