📖 VG Khabar
Akshay Kumar Golmaal 5 Fees: अजय देवगन की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'गोलमाल' के पांचवें पार्ट में अक्षय कुमार भी नजर आने वाले हैं. कहा जा रहा है कि वो इस फिल्म में निगेटिव रोल में होंगे.
इस फिल्म के लिए अक्षय मोटी रकम चार्ज कर रहे हैं.Akshay Kumar Golmaal 5 Fees: डायरेक्टर रोहित शेट्टी की कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ के पिछले चारों पार्ट सक्सेसफुल रहे.
अब रोहित इसका पांचवां पार्ट बना रहे हैं. ‘गोलमाल 5’ पर काम चल रहा है. शूटिंग जारी है.
अजय के साथ इस फ्रेंचाइजी के पुरानी कास्ट में से अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और शरमन जोशी भी एक बार फिर से नजर आने वाले हैं. वहीं ‘गोलमाल 5’ में एक नई एंट्री भी हुई है.
वो एंट्री है अक्षय कुमार की. 14 मार्च को अपने 52वें बर्थडे के मौके पर ही रोहित शेट्टी ने एक टीजर वीडियो शेयर करते हुए कंफर्म किया था कि अक्षय भी इस बार ‘गोलमाल 5’ का हिस्सा होंगे.