RAIPUR EDITION · 01.10.2026

Journalism rooted in the ground.
Chhattisgarh's fastest local news desk — facts first, noise later.

Breaking
ताज़ा खबर: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक ताज़ा खबर: रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह ताज़ा खबर: स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित
Thu, 1 Oct 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Bollywood

Raja Shivaji Box Office: मंडे टेस्ट में कैसा रहा 'राजा शिवाजी' का हाल? जानिए फिल्म का चौथे दिन का कारोबार

सार Raja Shivaji Movie Collection:  फिल्म 'राजा शिवाजी' की रिलीज को आज चार दिन पूरे हो गए हैं। इस फिल्म ने वीकएंड पर शानदार प्रदर्शन किया था। सोमवार को इसक

View Web Story
Text size

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Yashvant Published: 5 May 2026, 9:17 AM Updated: 5 May 2026, 9:17 AM Views: 162
X

सार

Raja Shivaji Movie Collection: फिल्म 'राजा शिवाजी' की रिलीज को आज चार दिन पूरे हो गए हैं। इस फिल्म ने वीकएंड पर शानदार प्रदर्शन किया था। सोमवार को इसका बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है? जानिए
रितेश देशमुख अभिनीत फिल्म 'राजा शिवाजी' ने बीते शुक्रवार यानी 01 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इसके साथ जुनैद खान-साई की 'एक दिन' के अलावा कई और फिल्में भी रिलीज हुईं। वहीं, 'भूत बंगला' पहले से लगी हुई है। मगर, बावजूद इसके 'राजा शिवाजी' ने शानदार ओपनिंग ली। फिर, वीकएंड पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। जानिए आज मंडे टेस्ट में इसने कितना कलेक्शन जुटाया है?
'राजा शिवाजी' का बीते तीन दिन का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है। रितेश ने ही फिल्म के निर्देशन की कमान भी संभाली है। वहीं, जेनेलिया डिसूजा ने उनकी पत्नी सईबाई भोसले का किरदार निभाया है। 
'राजा शिवाजी' ने ओपनिंग डे पर 11.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
दूसरे दिन इस फिल्म ने 10.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
कल रविवार को तीसरे दिन फिल्म की कमाई 12 करोड़ रुपये रही थी।
मंडे टेस्ट में फिल्म का बॉक्स ऑफिस
बीते तीन दिन शानदार प्रदर्शन करने के बाद आज चौथे दिन इसकी कमाई में गिरावट आई है। हालांकि, वीकडेज की शुरुआत में ऐसा होता है। कलेक्शन की बात करें तो खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने 2.95 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 36.85 करोड़ रुपये हो चुका है।
हिंदी पट्टी में भी मजबूत पकड़
फिल्म 'राजा शिवाजी' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 100 करोड़ रुपये है। इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही दर्शकों में उत्साह था। मराठी भाषा के साथ-साथ, हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब तक इसने मराठी भाषा से 25.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, हिंदी पट्टी में 11.72 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
फिल्म की कहानी और कास्ट
इस फिल्म की कहानी मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इसमें उनके बचपन से लेकर अफजल खान से संघर्ष तक की कहानी दिखाई गई है। फिल्म को ज्योति देशपांडे और जेनेलिया डिसूजा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, फरदीन खान और सचिन खेडेकर हैं। सलमान खान ने इस फिल्म में कैमियो किया है।

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Y

Yashvant

Senior journalist covering politics, business, and breaking news. Committed to fact-based reporting, in-depth analysis, and delivering trusted stories that matter.

Published: 49 | Total Views: 6138

View Profile