RAIPUR EDITION · 06.11.2026

Journalism rooted in the ground.
Chhattisgarh's fastest local news desk — facts first, noise later.

Breaking
ताज़ा खबर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की तीनों विद्युत कंपनियों (जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन) में रिक्त पदों को भरने के लिए 1501 पदों पर स ताज़ा खबर: मारूति फाउंडेशन व हेरिटेज इंडिया द्वारा आयोजित ‘टैलेंट 2.0’ में दिव्यांग और सामान्य बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, समाजसेवियों का हुआ सम्मान ताज़ा खबर: स्वर्गीय अजय निहलानी मेमोरियल टेनिस टूर्नामेंट का समापन, मुख्य अतिथि नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने विजेताओं क ताज़ा खबर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का, संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी महाराज और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के ताज़ा खबर: बी.टी.आई. मैदान में भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ रावण दहन, खम्हारडीह के 78वें दशहरा उत्सव में उमड़ा जनसैलाब ताज़ा खबर: माना कैंप में पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर बना भव्य दुर्गा पंडाल, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने किए मां के दर्शन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामन
Sat, 7 Nov 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ी फिल्म "मया के चिन्हारी" का शुभ मुहूर्त संपन्न, 26 जून से शुरू होगी शूटिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत में एक और नई फिल्म "मया के चिन्हारी" का शुभ मुहूर्त रविवार, 21 जून 2026 को शाम 4:30 बजे रायपुर के भाठागांव स्थित होटल अभिजीत इन में

View Web Story
Text size

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Yashvant Published: 22 Jun 2026, 12:19 PM Updated: 22 Jun 2026, 12:19 PM Views: 375
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत में एक और नई फिल्म "मया के चिन्हारी" का शुभ मुहूर्त रविवार, 21 जून 2026 को शाम 4:30 बजे रायपुर के भाठागांव स्थित होटल अभिजीत इन में विधिवत संपन्न हुआ। इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक राजेश नायक हैं, जबकि फिल्म का निर्माण एनआरके प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है।

फिल्म के शुभ मुहूर्त समारोह में छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित निर्देशक एवं निर्माता सतीश जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अच्छी फिल्मों को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि "मया के चिन्हारी" छत्तीसगढ़ी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाएगी।

कार्यक्रम में फिल्म से जुड़े कई कलाकारों और फिल्मी हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें प्रदीप शर्मा, हेमा शुक्ला, दीपा, जंजेय गुप्ता, बादशाह, अजय जगत, सिम्मी ध्रुव, पुरुराज साहू, हेमंत शुक्ला, निर्देशक नितेश लहरी तथा बॉलीवुड के उभरते कलाकार यशवंत कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे। वहीं फिल्म के मुख्य नायक-नायिका लक्षित झांसी, सक्षम नायक और हेमंत शुक्ला भी समारोह में मौजूद रहे।

फिल्म के निर्माता राजेश नायक ने बताया कि "मया के चिन्हारी" की शूटिंग 26 जून 2026 से प्रारंभ होने जा रही है। पहले चरण में फिल्म के गीतों का फिल्मांकन किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में फिल्म की मुख्य कहानी और अन्य दृश्यों की शूटिंग की जाएगी। फिल्म के सभी गीतों के बोल स्वयं राजेश नायक ने लिखे हैं।

इस फिल्म का निर्देशन छॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक श्रीमंत बारिक कर रहे हैं, जिनसे दर्शकों को एक बेहतरीन और मनोरंजक प्रस्तुति की उम्मीद है। मुहूर्त कार्यक्रम के दौरान फिल्म से जुड़े कलाकारों, तकनीशियनों एवं सह-कलाकारों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए फिल्म को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करने का संकल्प लिया।

समारोह में विशेष रूप से उपस्थित बॉलीवुड के उभरते कलाकार यशवंत कुमार ने भी निर्माता राजेश नायक को शुभकामनाएं देते हुए फिल्म को अपना नैतिक समर्थन देने की बात कही। उल्लेखनीय है कि यशवंत कुमार हाल ही में अभिनेता Riteish Deshmukh की फिल्म Raja Shivaji में नजर आए थे। इसके अलावा वे जल्द ही अभिनेत्री Shraddha Kapoor अभिनीत Vitha Bai Biopic में भी दिखाई देंगे।

मुहूर्त समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जहां फिल्म उद्योग से जुड़े सभी लोगों ने "मया के चिन्हारी" की सफलता की कामना की। अब दर्शकों को 26 जून से शुरू होने वाली इसकी शूटिंग और आने वाले समय में फिल्म के बड़े पर्दे पर रिलीज होने का इंतजार रहेगा।

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Y

Yashvant

Senior journalist covering politics, business, and breaking news. Committed to fact-based reporting, in-depth analysis, and delivering trusted stories that matter.

Published: 49 | Total Views: 6154

View Profile