Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ी फिल्म "मया के चिन्हारी" का शुभ मुहूर्त संपन्न, 26 जून से शुरू होगी शूटिंग

📰 VG Khabar

रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत में एक और नई फिल्म "मया के चिन्हारी" का शुभ मुहूर्त रविवार, 21 जून 2026 को शाम 4:30 बजे रायपुर के भाठागांव स्थित होटल अभिजीत इन में विधिवत संपन्न हुआ।

इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक राजेश नायक हैं, जबकि फिल्म का निर्माण एनआरके प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है।

फिल्म के शुभ मुहूर्त समारोह में छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित निर्देशक एवं निर्माता सतीश जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अच्छी फिल्मों को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि "मया के चिन्हारी" छत्तीसगढ़ी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाएगी। कार्यक्रम में फिल्म से जुड़े कई कलाकारों और फिल्मी हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

छत्तीसगढ़ी फिल्म "मया के चिन्हारी" का शुभ मुहूर्त संपन्न, 26 जून से शुरू होगी शूटिंग

↑ Read full story
Read full story