RAIPUR EDITION · 17.07.2026

Journalism rooted in the ground.
Chhattisgarh's fastest local news desk — facts first, noise later.

Breaking
डेंगू के खिलाफ बड़ी उम्मीद: भारत में क्यूडेंगा वैक्सीन को विशेषज्ञ समिति की मंजूरी आईएमडी का अनुमान: जुलाई 2026 में सामान्य से कम बारिश, तापमान रहेगा ज्यादा छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय: रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, धर्मांतरण के मामलों में सख्त कार्रवाई का प्रावधान ओटीटी पर इस हफ्ते: राम चरण की "पेद्दी" नेटफ्लिक्स पर, "तीसरी बेगम" वेव्स पर 18 जुलाई से बॉक्स ऑफिस: "धमाल 4" ने की 83 करोड़ की कमाई, "अल्फा" ने भी बटोरे 55 करोड़
Fri, 17 Jul 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Bollywood

Udta Teer Release Date: आयुष्मान-सारा की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की आ गई रिलीज डेट, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Udta Teer Release Date: इन दिनों एक अपकमिंग स्पाई-कॉमेडी फिल्म चर्चा में है, जिसमें आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की जोड़ी नजर आने वाली...

View Web Story
Text size

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Yashvant Published: 17 Apr 2026, 3:03 PM Updated: 2 Jul 2026, 11:45 AM Views: 73
X

Udta Teer Release Date: इन दिनों एक अपकमिंग स्पाई-कॉमेडी फिल्म चर्चा में है, जिसमें आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की जोड़ी नजर आने वाली है. फिल्म का नाम 'उड़ता तीर' है, जो कि स्पाई थ्रिलर फिल्म होने वाली है, लेकिन इसमें एक्शन और कॉमेडी भी भरपूर होगी. फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है.

Udta Teer Release Date: बॉलीवुड में स्पाई फिल्मों का ट्रेंड पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रहा है, लेकिन जब इस जॉनर में कॉमेडी का तड़का लगाया जाए तो मामला और दिलचस्प हो जाता है. अब इसी फॉर्मूले को लेकर एक नई फिल्म सामने आई है, जिसका नाम ‘उड़ता तीर’ है. फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान नजर आने वाले हैं. ये फिल्म जासूसी की दुनिया को गंभीर नहीं बल्कि हल्के-फुल्के, मजेदार और मनोरंजक अंदाज में पेश करने वाली है, अब फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है.
अपकमिंग स्पाई-कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ लोगों के बीच चर्चा में बना हुआ है. इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान होते ही ये प्रोजेक्ट चर्चा में आ गया है. खास बात यह है कि फिल्म को एक हाई-एनर्जी स्पाई कॉमेडी के तौर पर तैयार किया जा रहा है, जिसमें स्पाई मिशन, एक्शन और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा. ‘उड़ता तीर’ को 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लंबे समय से इस प्रोजेक्ट को लेकर खबरें आ रही थीं, लेकिन अब रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

दूसरी फिल्म है साथ

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ये फिल्म इस साल दोनों की साथ में दूसरी फिल्म है. इसके अलावा दोनों ‘पति पत्नी और वो दो’ में नजर आने वाले हैं, जो कि 11 मई को रिलीज होगी. आयुष्मान अपनी यूनिक स्क्रिप्ट्स और अलग तरह की कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं, वहीं सारा अली खान का चुलबुला अंदाज इस फिल्म में अलग रंग भर सकता है. ऐसे में दोनों की केमिस्ट्री को लेकर अभी से चर्चाएं शुरू हो गई हैं. माना जा रहा है कि फिल्म में जासूसी मिशन के बीच कॉमेडी देखने को मिलेगी, जो इसे स्पाई फिल्मों से अलग बनाएंगी.

शामिल होगा खास गाना

इस फिल्म का डायरेक्शन आकाश ए कौशिक कर रहे हैं. दिलचस्प बात ये भी है कि उन्होंने फिल्म की कहानी भी खुद लिखी है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि कहानी में नया और अलग अंदाज़ देखने को मिलेगा. वहीं प्रोडक्शन की बात करें तो करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्वा मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन जैसे बड़े नाम इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं, जिससे फिल्म का स्केल भी बड़ा माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि फिल्म में एक खास देशभक्ति गाना भी होने वाला है, जिसमें तकरीबन 700 डांसर्स शामिल हैं.

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Y

Yashvant

Senior journalist covering politics, business, and breaking news. Committed to fact-based reporting, in-depth analysis, and delivering trusted stories that matter.

Published: 37 | Total Views: 6045

View Profile