ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण बलौदाबाजार : 7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन सेवा मेरा योगदान : दुर्ग में जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान अम्बिकापुर : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में
Thu, 24 Sep 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मानसून का मिला-जुला असर

राज्य में 1 जून से अब तक औसतन 1017.5 मिमी वर्षा दर्ज बलरामपुर में औसत से 167% अधिक बारिश ​रायपुर,23 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 24 Sep 2026, 3:44 PM Updated: 24 Sep 2026, 3:56 PM Views: 0
X

राज्य में 1 जून से अब तक औसतन 1017.5 मिमी वर्षा दर्ज

बलरामपुर में औसत से 167% अधिक बारिश   ​रायपुर,23 सितंबर 2026/

       छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 23 सितंबर 2026 तक के बारिश के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में मानसून का प्रभाव मिला-जुला देखने को मिल रहा है। राज्य में 1 जून से अब तक औसतन 1017.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो कि पिछले 10 वर्षों की औसत बारिश (1067.6 मिमी) का 95.3 प्रतिशत है। प्रदेश भर में औसतन स्थिति सामान्य के करीब नजर आ रही है, लेकिन जिलों के अनुसार आंकड़ों का विश्लेषण करें तो राज्य के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा की भारी असमानता साफ दिखाई देती है।           ​उत्तरी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। जिले में अब तक 1504.5 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो औसत का 167.9 प्रतिशत है। इसके अलावा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 135.0%, रायपुर में 123.9%, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 122.0%, महासमुंद में 118.7%, गरियाबंद में 116.2%, सूरजपुर में 110.1%, नारायणपुर में 109.7%, मुंगेली में 107.8%, बालोद में 105.1%, धमतरी में 104.8%, बलौदाबाजार में 103.7% और जांजगीर-चांपा में 100.2% बारिश दर्ज की गई है, जहां आंकड़े सामान्य या सामान्य से अधिक रहे हैं।           ​दूसरी ओर, राज्य के कई जिलों में मानसून की बेरुखी से सूखा जैसी स्थिति बनी हुई है। सबसे कम बारिश कांकेर जिले में दर्ज की गई है, जहां सामान्य औसत की तुलना में मात्र 68.2% (985.9 मिमी) बारिश हुई है। इसी तरह मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (70.0%), बेमेतरा (72.1%), सुकमा (72.6%), बीजापुर (74.1%), सरगुजा (75.6%), जशपुर (78.8%), कबीरधाम (80.6%), बस्तर (82.3%), कोंडागांव (83.2%), रायगढ़ (85.2%), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (88.6%), कोरबा (89.7%), राजनांदगांव (90.7%), दंतेवाड़ा (91.2%), शक्ति (93.4%), बिलासपुर (93.6%), कोरिया (95.4%) और दुर्ग (95.9%) जिलों में वर्षा का आंकड़ा सामान्य से काफी कम रहा है।   ​        पिछले 24 घंटों में हुई बारिश (23 सितंबर) पर नजर डालें तो कोंडागांव में सर्वाधिक 41.7 मिमी, सुकमा में 33.5 मिमी, गरियाबंद में 32.0 मिमी, बस्तर में 30.2 मिमी, कांकेर में 23.1 मिमी, धमतरी में 22.0 मिमी और नारायणपुर में 21.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं सूरजपुर और कोरिया जैसे जिलों में आज बारिश शून्य रही। राज्य के अन्य जिलों जैसे सरगुजा (0.3 मिमी), बलरामपुर (1.8 मिमी), जशपुर (0.1 मिमी), मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (6.1 मिमी), रायपुर (4.6 मिमी), बलौदाबाजार (1.7 मिमी), महासमुंद (16.3 मिमी), बिलासपुर (0.9 मिमी), मुंगेली (1.4 मिमी), रायगढ़ (0.9 मिमी), सारंगढ़-बिलाईगढ़ (6.3 मिमी), जांजगीर-चांपा (9.2 मिमी), शक्ति (5.6 मिमी), कोरबा (10.2 मिमी), गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (1.7 मिमी), दुर्ग (2.3 मिमी), कबीरधाम (0.2 मिमी), राजनांदगांव (0.5 मिमी), मोहला-मानपुर (2.3 मिमी), खैरागढ़ (0.4 मिमी), बालोद (8.1 मिमी), बेमेतरा (0.9 मिमी), दंतेवाड़ा (11.5 मिमी) और बीजापुर (15.7 मिमी) में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। संपूर्ण राज्य के लिए आज का दैनिक औसत 9.5 मिमी दर्ज किया गया है।

क्रमांक-8483/ विष्णु वर्मा

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 100 | Total Views: 219

View Profile