Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मानसून का मिला-जुला असर

📰 VG Khabar

राज्य में 1 जून से अब तक औसतन 1017.5 मिमी वर्षा दर्ज बलरामपुर में औसत से 167% अधिक बारिश ​रायपुर,23 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 23 सितंबर 2026 तक के बारिश के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में मानसून का प्रभाव मिला-जुला देखने को मिल रहा है।

राज्य में 1 जून से अब तक औसतन 1017.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो कि पिछले 10 वर्षों की औसत बारिश (1067.6 मिमी) का 95.3 प्रतिशत है।

प्रदेश भर में औसतन स्थिति सामान्य के करीब नजर आ रही है, लेकिन जिलों के अनुसार आंकड़ों का विश्लेषण करें तो राज्य के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा की भारी असमानता साफ दिखाई देती है।

​उत्तरी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। जिले में अब तक 1504.5 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो औसत का 167.9 प्रतिशत है।

इसके अलावा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 135.0%, रायपुर में 123.9%, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 122.0%, महासमुंद में 118.7%, गरियाबंद में 116.2%, सूरजपुर में 110.1%, नारायणपुर में 109.7%, मुंगेली में 107.8%, बालोद में 105.1%, धमतरी में 104.8%, बलौदाबाजार में 103.7% और जांजगीर-चांपा में 100.2% बारिश दर्ज की गई है, जहां आंकड़े सामान्य या सामान्य से अधिक रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में मानसून का मिला-जुला असर

↑ पूरी खबर पढ़ें
पूरी खबर पढ़ें