ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण बलौदाबाजार : 7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन सेवा मेरा योगदान : दुर्ग में जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान अम्बिकापुर : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में
Thu, 24 Sep 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

दंतेवाड़ा : राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन 27 सितम्बर को

कलेक्टर एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण दन्तेवाड़ा के अध्यक्ष श्री देवेश कुमार देवेश के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री एम. भार्गव के नेतृत्व में उल्लास न

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 24 Sep 2026, 3:50 PM Updated: 24 Sep 2026, 3:59 PM Views: 0
X

कलेक्टर एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण दन्तेवाड़ा के अध्यक्ष श्री देवेश कुमार देवेश के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री एम. भार्गव के नेतृत्व में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, रायपुर के तत्वाधान में राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन दिनांक 27 सितम्बर 2026, दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक किया जायेगा।   जिला पंचायत सीईओ श्री एम. भार्गव द्वारा  इस संबंध में जानकारी दी गई कि परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे शिक्षार्थियों को सम्मिलित कराया जाना है, जो शिक्षा की मुख्य धारा से कटे हुए या जो प्रांरभ से ही शाला त्यागी थे। इनके अलावा ऐसे नवसाक्षर जिन्होंने साक्षरता कक्षा में उल्लास प्रवेशिका के 200 घंटे की पढ़ाई पूरी कर ली है, उन्हें इस महापरीक्षा अभियान में सम्मिलित कराया जाना है। शिक्षार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जायेगा। प्रश्न पत्र तीन भाग में है. पहला भाग पढ़ना, दूसरा लिखना, तीसरा गणित एवं महापरीक्षा के सफल क्रियान्वयन व मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों को सौंपे जाने हेतु निर्देशित किया गया।   जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण दन्तेवाड़ा श्री प्रमोद ठाकुर ने राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान के संबंध में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी खण्ड स्त्रोत समन्वयक एवं सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत् सचिवालय राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के द्वारा दन्तेवाड़ा जिले हेतु 7250 परीक्षार्थियों को साक्षर करने का लक्ष्य दिया गया है। समस्त विकासखण्ड परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विकासखण्डों के चिन्हांकित ग्राम पंचायत व वार्ड के प्रधान पाठकों व शिक्षकों की बैठक लेकर परीक्षा पूर्व की तैयारी अवश्य पूर्ण कर लें. प्रत्येक विकासखण्ड में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जावे जो परीक्षा के दिन 11ः30 बजे, 01ः30 बजे व 03ः50 तक की रिपोर्टिंग लेकर जिले में समय-समय पर सूचित करें।   जिला परियोजना अधिकारी डॉ. रत्नबाला मोहन्ती ने बताया कि राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशों का विकासखण्डों तक प्रचार-प्रसार, नामांकन, पंजीकरण, डाटा कम्प्यूटीकरण और परीक्षा की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के दायित्व दे दिये गये है साथ ही जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर मॉनिटरिंग हेतु दल का गठन किया गया है। ज्ञात हो कि जिला जेल दन्तेवाड़ा में 53 विचाराधीन बंदी भी साक्षरता की परीक्षा देंगे एवं आत्म समर्पित नक्सली पुनर्वास केंद्र में भी 28 आत्म समर्पित नक्सली साक्षरता की परीक्षा देंगे। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने समाज के सभी वर्गों से भी यह अपील की है कि आस-पास जो भी शिक्षार्थी उल्लास साक्षरता केन्द्र के माध्यम से पढ़ना लिखना सीख रहे हैं, उन्हें परीक्षा केन्द्रों में सम्मिलित कराने हेतु विशेष पहल कर आवश्यक सहयोग प्रदान करें। स.क्र/977/रंजीत

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 100 | Total Views: 219

View Profile