कलेक्टर एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण दन्तेवाड़ा के अध्यक्ष श्री देवेश कुमार देवेश के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री एम.
भार्गव के नेतृत्व में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, रायपुर के तत्वाधान में राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन दिनांक 27 सितम्बर 2026, दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक किया जायेगा।
जिला पंचायत सीईओ श्री एम.
भार्गव द्वारा इस संबंध में जानकारी दी गई कि परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे शिक्षार्थियों को सम्मिलित कराया जाना है, जो शिक्षा की मुख्य धारा से कटे हुए या जो प्रांरभ से ही शाला त्यागी थे।
इनके अलावा ऐसे नवसाक्षर जिन्होंने साक्षरता कक्षा में उल्लास प्रवेशिका के 200 घंटे की पढ़ाई पूरी कर ली है, उन्हें इस महापरीक्षा अभियान में सम्मिलित कराया जाना है।