ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
ताज़ा खबर: 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल ताज़ा खबर: बस्तर के जैविक वनोपजों को मिलेगी वैश्विक पहचान ताज़ा खबर: RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में ताज़ा खबर: करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ताज़ा खबर: छत्तीसगढ़ सिक्ख फोरम लेडिस विंग द्वारा देवेंद्र नगर गुरुद्वारा में प्रसिद्ध रागी भाई जगजीत सिंह बबीहा ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को किया निहाल, ग्रैंड ग्रुप के च ताज़ा खबर: 4 अक्टूबर
Wed, 14 Oct 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

मंत्री दयाल दास बघेल ने झाड़ू थामकर दिया स्वच्छता का संदेश, बेमेतरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत चला जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सामाजिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आज बेमेतरा में जिला स्तरीय भव्य स्वच्

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 24 Sep 2026, 3:44 PM Updated: 24 Sep 2026, 3:56 PM Views: 0
X

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सामाजिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आज बेमेतरा में जिला स्तरीय भव्य स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'सेवा मेरा योगदान' थीम पर सिग्नल चौक से प्रताप चौक तक चले इस अभियान में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया।

हाथों में झाड़ू, सड़क पर मंत्री कार्यक्रम का सबसे प्रेरक क्षण तब आया जब प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयाल दास बघेल स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे। उनके साथ विधायक श्री दीपेश साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा, कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वच्छता दीदियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने सड़क के दोनों ओर सफाई कर स्वच्छता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया। स्वच्छता सामाजिक जिम्मेदारी, प्रतिदिन का संकल्प बनाएं : मंत्री बघेल बेसिक स्कूल ग्राउंड स्थित गांधी भवन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्री बघेल ने कहा, स्वच्छता केवल सरकार का काम नहीं, यह हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिवेश से पर्यावरण का संरक्षण होता है, वहीं गंदगी से मानव स्वास्थ्य और जीव-जंतुओं पर विपरीत असर पड़ता है। उन्होंने नागरिकों से इस अभियान को एक दिन तक सीमित न रखकर प्रतिदिन का संकल्प बनाने का आह्वान किया। सेवा पखवाड़ा : सेवा ही संकल्प मंत्री ने बताया कि 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक देशभर में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्वच्छता अभियान, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर जैसे सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव आया है, और छत्तीसगढ़ विकसित राज्य बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। साइबर ठगी से रहें सतर्क अपने संबोधन में मंत्री श्री बघेल ने साइबर अपराधों को लेकर भी चेताया। उन्होंने कहा, अनजान नंबरों से आने वाले कॉल और लिंक से दूर रहें, पैसे के लेन-देन वाले किसी भी झांसे में न आएं। सतर्कता ही सुरक्षा है। कलेक्टर की अपील : गीला-सूखा कचरा करें अलग कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने स्वयं सफाई में भाग लेते हुए नागरिकों से अपील की कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में डालें, नालियों में कचरा न फेंकें और अपने मोहल्ले, वार्ड को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी लें। गरिमामय उपस्थिति कार्यक्रम में छ.ग. रजककार विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, नगर पालिका बेमेतरा के अध्यक्ष श्री विजय सिंहा,जनपद पंचायत अध्यक्ष सुश्री हेमा दिवाकर, जिला पंचायत सीईओ सुश्री प्रेमलता पद्माकर, एसडीएम श्रीमती दिव्या पोटाई, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं स्वच्छता दीदियां उपस्थित रहीं।

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 114 | Total Views: 323

View Profile