Chhattisgarh

मंत्री दयाल दास बघेल ने झाड़ू थामकर दिया स्वच्छता का संदेश, बेमेतरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत चला जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान

📰 VG Khabar

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सामाजिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आज बेमेतरा में जिला स्तरीय भव्य स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

'सेवा मेरा योगदान' थीम पर सिग्नल चौक से प्रताप चौक तक चले इस अभियान में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया।

हाथों में झाड़ू, सड़क पर मंत्री कार्यक्रम का सबसे प्रेरक क्षण तब आया जब प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयाल दास बघेल स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे।

उनके साथ विधायक श्री दीपेश साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा, कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वच्छता दीदियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने सड़क के दोनों ओर सफाई कर स्वच्छता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया।

स्वच्छता सामाजिक जिम्मेदारी, प्रतिदिन का संकल्प बनाएं : मंत्री बघेल बेसिक स्कूल ग्राउंड स्थित गांधी भवन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्री बघेल ने कहा, स्वच्छता केवल सरकार का काम नहीं, यह हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी है।

मंत्री दयाल दास बघेल ने झाड़ू थामकर दिया स्वच्छता का संदेश, बेमेतरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत चला जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान

↑ पूरी खबर पढ़ें
पूरी खबर पढ़ें