ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण बलौदाबाजार : 7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन सेवा मेरा योगदान : दुर्ग में जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान अम्बिकापुर : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में
Thu, 24 Sep 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

राजनांदगांव : 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 24 से 27 सितम्बर तक

- प्रदेश के सभी संभागों से हॉकी, योगा, बैडमिंटन, क्रिकेट खेल में प्रतिभागी होंगे शामिल राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 24 Sep 2026, 3:49 PM Updated: 24 Sep 2026, 3:50 PM Views: 0
X

- प्रदेश के सभी संभागों से हॉकी, योगा, बैडमिंटन, क्रिकेट खेल में प्रतिभागी होंगे शामिल

    राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026।

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 24 सितम्बर से 27 सितम्बर 2026 तक राजनांदगांव जिले आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 5 संभाग बस्तर, बिलासुपर, सरगुजा, रायपुर एवं मेजबान दुर्ग के लगभग 650 प्रतिभागी, अधिकारी, कोच मैनेजर शामिल होगें। प्रतियोगिता में हॉकी (बालक-बालिका 17 वर्ष), योगा (बालक-बालिका 14, 17, 19 वर्ष), बैडमिंटन (बालक-बालिका 14 वर्ष), क्रिकेट (बालक 19 वर्ष) खेलों का आयोजन होगा। बैडमिंटन, योगा एवं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दिग्विजय स्टेडियम एवं हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन श्री गुरूनानक स्कूल में आयोजित किया जाएगा।      26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह का आयोजन 24 सितम्बर 2026 को सुबह 10 बजे दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव के इण्डोर हॉल में आयोजित की गई है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्री मधुसूदन यादव उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष नगर पालिक निगम श्री टोपेन्द्र पारस वर्मा, अध्यक्ष जनपद पंचायत  राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर, समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, सचिव दिग्विजय स्टेडियम समिति श्री रमेश पटेल, अध्यक्ष जिला क्रिकेट संघ श्री सुशील कोठारी, सभापति शिक्षा समिति नगर पालिक निगम श्री आलोक श्रोती, पार्षद वार्ड क्रमांक 22 नगर पालिक निगम राजनांदगांव श्रीमती प्रयंका कुरंजेकर उपस्थित रहेंगे।  क्रमांक 136                -----------------

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 100 | Total Views: 219

View Profile