- प्रदेश के सभी संभागों से हॉकी, योगा, बैडमिंटन, क्रिकेट खेल में प्रतिभागी होंगे शामिल राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026।
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 24 सितम्बर से 27 सितम्बर 2026 तक राजनांदगांव जिले आयोजित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 5 संभाग बस्तर, बिलासुपर, सरगुजा, रायपुर एवं मेजबान दुर्ग के लगभग 650 प्रतिभागी, अधिकारी, कोच मैनेजर शामिल होगें।
प्रतियोगिता में हॉकी (बालक-बालिका 17 वर्ष), योगा (बालक-बालिका 14, 17, 19 वर्ष), बैडमिंटन (बालक-बालिका 14 वर्ष), क्रिकेट (बालक 19 वर्ष) खेलों का आयोजन होगा।
बैडमिंटन, योगा एवं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दिग्विजय स्टेडियम एवं हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन श्री गुरूनानक स्कूल में आयोजित किया जाएगा।