ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण बलौदाबाजार : 7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन सेवा मेरा योगदान : दुर्ग में जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान अम्बिकापुर : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में
Thu, 24 Sep 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

राजनांदगांव : कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनी का किया निरीक्षण

- स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने, उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग और आवश्यक सेवाओं के विस्तार के दिए निर्देश राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 24 Sep 2026, 3:46 PM Updated: 24 Sep 2026, 3:54 PM Views: 0
X

- स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने, उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग और आवश्यक सेवाओं के विस्तार के दिए निर्देश

    राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनी का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, मानव संसाधन, भवनों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल डीजी सेट चालू कराने एवं इसके सुचारू संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए। जनरेटर के लिए डीजल की उपलब्धता, संचालन एवं उपयोग का नियमित रिकॉर्ड संधारित करने तथा इसकी जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक सुविधाओं को सौर ऊर्जा से जोडऩे की संभावनाओं पर भी कार्य करने कहा।     कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध भवनों एवं कमरों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अनुपयोगी पड़े भवनों का बेहतर उपयोग किया जाए तथा आवश्यकतानुसार उनका उपयोग स्टोर, प्रशिक्षण, बैठक एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। उन्होंने एसडीएम को जीवन दीप समिति की बैठक शीघ्र आयोजित कर भवनों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से संबंधित आवश्यक प्रस्तावों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना एवं आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई जा रही प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान ड्रेसिंग, ऑक्सीजन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने ब्लड की उपलब्धता एवं ब्लड बैंक की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली तथा आवश्यक प्रशिक्षण की प्रक्रिया पूरी कराते हुए भविष्य में सुविधा विकसित करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।     उल्लेखनीय है कि डीएमएफ (जिला खनिज न्यास निधि) मद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनी में दो चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर ने चिकित्सकों की उपलब्धता के साथ-साथ स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध अन्य संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र की प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया और नियमित रूप से किए जाने वाले जांच परीक्षणों तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों को स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए प्रयोगशाला की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रिकॉर्ड एवं रजिस्टर का नियमित संधारण एवं अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपलब्ध भवन, कक्ष एवं अन्य अधोसंरचना का बेहतर उपयोग करते हुए स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि श्री संतोष अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, एसडीएम श्री गौतम पाटिल सहित ग्राम के सरपंच एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।  क्रमांक 132                -----------------

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 100 | Total Views: 219

View Profile