- स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने, उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग और आवश्यक सेवाओं के विस्तार के दिए निर्देश राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनी का निरीक्षण किया।
उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, मानव संसाधन, भवनों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल डीजी सेट चालू कराने एवं इसके सुचारू संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए।