ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण बलौदाबाजार : 7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन सेवा मेरा योगदान : दुर्ग में जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान अम्बिकापुर : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में
Thu, 24 Sep 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

राजनांदगांव : कलेक्टर ने सुंदरा के मिनी स्टेडियम को बच्चों और युवाओं के लिए बेहतर खेल सुविधा के रूप में विकसित करने दिए निर्देश

राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज सुंदरा स्थित मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति का जायजा लेते

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 24 Sep 2026, 3:46 PM Updated: 24 Sep 2026, 3:55 PM Views: 0
X

    राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज सुंदरा स्थित मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति का जायजा लेते हुए इसे शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि मिनी स्टेडियम का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करते हुए ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं को खेल और प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।      कलेक्टर को बताया गया कि मिनी स्टेडियम का उपयोग प्रतिदिन लगभग 200 से 250 बच्चों द्वारा किया जा सकता है। कलेक्टर ने स्टेडियम परिसर में बच्चों के लिए पृथक एवं सुविधायुक्त शौचालय, चेंजिंग रूम तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल प्रशिक्षण के लिए आने वाले बच्चों के खान-पान एवं स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान देने कहा। आवश्यकता अनुसार स्थानीय स्तर पर व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति के लिए समुचित प्रबंध रखने के निर्देश दिए।     कलेक्टर ने मिनी स्टेडियम में रात्रिकालीन खेल एवं वॉकिंग-रनिंग की सुविधा के लिए प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम के तीनों कोनों में लाइट लगाने तथा विद्युत कनेक्शन के लिए ग्राम पंचायत से समन्वय करने कहा। उन्होंने परिसर की दीवारों पर एथलेटिक्स एवं खेल गतिविधियों से संबंधित आकर्षक पेंटिंग कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खेल प्रतिभाओं को नियमित प्रशिक्षण देने तथा आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को भी मिनी स्टेडियम से जोडऩे कहा। 

पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति की ली जानकारी -

    कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सचिव से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की जानकारी ली। सचिव ने बताया कि अब तक ग्राम में 25 घरों में सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं। कलेक्टर ने योजना के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाते हुए अधिक से अधिक घरों में सोलर पैनल स्थापित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित करते हुए सोलर पैनल स्थापित कराने तथा घर-घर सर्वे एवं हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने कहा। साथ ही स्थापित सोलर पैनलों के रख-रखाव पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए।

पीएम आवास योजना के लंबित आवास शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश -

    कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत ग्राम पंचायत में लंबित आवासों की जानकारी लेते हुए उन्होंने शेष आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन हितग्राहियों के आवास निर्माण के लिए सहायता की आवश्यकता है, उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि श्री संतोष अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, एसडीएम श्री गौतम पाटिल सहित ग्राम के सरपंच एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।  क्रमांक 131                -----------------

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 100 | Total Views: 219

View Profile