राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज सुंदरा स्थित मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया।
उन्होंने निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति का जायजा लेते हुए इसे शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि मिनी स्टेडियम का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करते हुए ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं को खेल और प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
कलेक्टर को बताया गया कि मिनी स्टेडियम का उपयोग प्रतिदिन लगभग 200 से 250 बच्चों द्वारा किया जा सकता है।
कलेक्टर ने स्टेडियम परिसर में बच्चों के लिए पृथक एवं सुविधायुक्त शौचालय, चेंजिंग रूम तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए।