ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
ताज़ा खबर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की तीनों विद्युत कंपनियों (जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन) में रिक्त पदों को भरने के लिए 1501 पदों पर स ताज़ा खबर: मारूति फाउंडेशन व हेरिटेज इंडिया द्वारा आयोजित ‘टैलेंट 2.0’ में दिव्यांग और सामान्य बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, समाजसेवियों का हुआ सम्मान ताज़ा खबर: स्वर्गीय अजय निहलानी मेमोरियल टेनिस टूर्नामेंट का समापन, मुख्य अतिथि नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने विजेताओं क ताज़ा खबर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का, संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी महाराज और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के ताज़ा खबर: बी.टी.आई. मैदान में भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ रावण दहन, खम्हारडीह के 78वें दशहरा उत्सव में उमड़ा जनसैलाब ताज़ा खबर: माना कैंप में पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर बना भव्य दुर्गा पंडाल, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने किए मां के दर्शन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामन
Sun, 8 Nov 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

राजनांदगांव : सेवा की कहानी – पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से किसान छगन को बिजली बिल से मिल रही राहत

- छगन को सोलर पैनल लगाने से आर्थिक बचत के साथ बिजली बिल की चिंता से मिली मुक्ति - प्रतिमाह माह 1700 रूपए तक हो रही बचत राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 24 Sep 2026, 3:49 PM Views: 1
X

- छगन को सोलर पैनल लगाने से आर्थिक बचत के साथ बिजली बिल की चिंता से मिली मुक्ति

- प्रतिमाह माह 1700 रूपए तक हो रही बचत

    राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बिजली उपभोक्ताओं के बिजली खर्च कम करने के साथ ही स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित होकर डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम राका के किसान श्री छगन बिजली के बिल से राहत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले प्रतिमाह लगभग 1700 रूपए तक का बिजली बिल देना पड़ता था। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगाने से बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आयी है। जिससे प्रतिमाह लगभग 1700 रूपए की बचत हो रही है। उन्होंने बताया कि बचत राशि से घर की जरूरते पूरी होने के साथ ही खेती-किसानी में भी मदद मिल रही है।     किसान श्री छगन ने बताया कि उनके परिवार में चार सदस्य है। उनके घर में पंखे, लाइट, टीवी एवं पानी की मोटर के उपयोग से प्रतिमाह लगभग 1700 रूपए बिजली बिल आता था। खेती-किसानी के खर्च के साथ बिजली बिल का भुगतान करना कठिन हो रहा था। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच के माध्यम से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली। सरपंच ने बताया गया कि योजना के तहत हितग्राहियों को केन्द्र सरकार की ओर से 78000 रूपए एवं राज्य शासन द्वारा 30 हजार रूपए की सब्सिडी दी जाती है। साथ ही भारत को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग भी दिया जा सकता है। उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की खुबियों से प्रभावित होकर घर पर सोलर रूफटॉप पैनल लगवाने के लिए आवेदन किया। कुछ ही हफ्तों में उनके घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित हो गया और योजना के तहत केन्द्र एवं राज्य शासन से कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त हो गई है। उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया है।     किसान श्री छगन ने बताया कि सोलर रूफटॉप पैनल लगने से बिजली बिल के खर्च में बड़ी राहत मिली है। सोलर ऊर्जा से पानी की मोटर चलने से खेती-किसानी के कार्यों में भी सुविधा मिल रही है। आर्थिक राहत मिलने के साथ ही बिजली बिल की चिंता से भी मुक्ति मिली है। शासन की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बहुत अच्छी योजना है। उन्होंने बताया कि ग्राम के अन्य बिजली उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभ के बारे में जानकारी देने के साथ सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित भी कर रहे है। बिजली बिल में हुई बचत से प्रेरित होकर गांव के अन्य हितग्राही भी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। यह योजना न केवल परिवारों को बिजली खर्च से राहत दे रही है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के उपयोग और आत्मनिर्भरता को भी प्रोत्साहित कर रहे है।   क्रमांक 138                -----------------

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 121 | Total Views: 360

View Profile