Chhattisgarh

राजनांदगांव : सेवा की कहानी – पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से किसान छगन को बिजली बिल से मिल रही राहत

📰 VG Khabar

- छगन को सोलर पैनल लगाने से आर्थिक बचत के साथ बिजली बिल की चिंता से मिली मुक्ति - प्रतिमाह माह 1700 रूपए तक हो रही बचत राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बिजली उपभोक्ताओं के बिजली खर्च कम करने के साथ ही स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित होकर डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम राका के किसान श्री छगन बिजली के बिल से राहत महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पहले प्रतिमाह लगभग 1700 रूपए तक का बिजली बिल देना पड़ता था।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगाने से बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आयी है। जिससे प्रतिमाह लगभग 1700 रूपए की बचत हो रही है।

राजनांदगांव : सेवा की कहानी – पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से किसान छगन को बिजली बिल से मिल रही राहत

↑ पूरी खबर पढ़ें
पूरी खबर पढ़ें