ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
ताज़ा खबर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की तीनों विद्युत कंपनियों (जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन) में रिक्त पदों को भरने के लिए 1501 पदों पर स ताज़ा खबर: मारूति फाउंडेशन व हेरिटेज इंडिया द्वारा आयोजित ‘टैलेंट 2.0’ में दिव्यांग और सामान्य बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, समाजसेवियों का हुआ सम्मान ताज़ा खबर: स्वर्गीय अजय निहलानी मेमोरियल टेनिस टूर्नामेंट का समापन, मुख्य अतिथि नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने विजेताओं क ताज़ा खबर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का, संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी महाराज और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के ताज़ा खबर: बी.टी.आई. मैदान में भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ रावण दहन, खम्हारडीह के 78वें दशहरा उत्सव में उमड़ा जनसैलाब ताज़ा खबर: माना कैंप में पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर बना भव्य दुर्गा पंडाल, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने किए मां के दर्शन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामन
Sun, 8 Nov 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

राजनांदगांव : सेवा संकल्प अभियान – सेवा मेरा योगदान के तहत जनभागीदारी से शिवनाथ नदी तट पर चला स्वच्छता ही सेवा

- महापौर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों और नागरिकों ने किया श्रमदान - नदी तट एवं विसर्जन कुण्ड की सफाई कर स्वच्छता और पर्यावरण

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 24 Sep 2026, 3:51 PM Views: 3
X

- महापौर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों और नागरिकों ने किया श्रमदान

- नदी तट एवं विसर्जन कुण्ड की सफाई कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026।

सेवा मेरा योगदान के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान में आज मोहारा स्थित शिवनाथ नदी तट एवं विसर्जन कुण्ड के पास जनभागीदारी का उत्साहपूर्ण नजारा देखने को मिला। महापौर श्री मधुसूदन यादव के नेतृत्व में आयोजित स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने एक साथ श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। सभी ने मिलकर नदी तट एवं विसर्जन कुण्ड के आसपास साफ-सफाई की, झिल्ली-पन्नी एवं अन्य कचरा एकत्र किया तथा कटिली झाडिय़ों की कटाई की। शिवनाथ नदी से पूजा सामग्री एवं अन्य अपशिष्ट भी बाहर निकाला गया।

एक साथ जुटे जनप्रतिनिधि और नागरिक, दिया सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश -

    अभियान में महापौर श्री मधुसूदन यादव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत, दिग्विजय स्टेडियम समिति के सचिव श्री रमेश पटेल, निगम अध्यक्ष श्री टोकेन्द्र सिंह पारस वर्मा, निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम सहित पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों के साथ स्वयं श्रमदान किया। स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों के साथ जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों ने कचरा उठाकर यह संदेश दिया कि स्वच्छ शहर बनाने की जिम्मेदारी केवल नगर निगम की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जनभागीदारी से ही स्वच्छता अभियान को मिलेगी स्थायी सफलता - महापौर

    महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान का मूल उद्देश्य स्वच्छता को जनभागीदारी से जोडऩा है। 17 सितम्बर को शीतला मंदिर परिसर एवं रानी सागर-बूढ़ा सागर के आसपास स्वच्छता अभियान से शुरू हुई गतिविधियों के बाद लगातार विभिन्न स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज शिवनाथ नदी तट एवं विसर्जन कुण्ड के पास नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ किया गया श्रमदान इसी जनभागीदारी की कड़ी है। उन्होंने कहा कि गणेश पर्व के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं गणेश पंडालों के आसपास स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। विसर्जन से पहले नदी तट एवं विसर्जन कुण्ड की सफाई भी की गई है। निगम द्वारा प्रतिदिन सफाई व्यवस्था की जाती है, लेकिन नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही स्वच्छता को स्थायी रूप दिया जा सकता है। उन्होंने शहरवासियों से स्वच्छता ही सेवा अभियान से जुड़कर अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

वार्डों में भी स्वच्छता जनभागीदारी बढ़ाने का लिया संकल्प -

    अभियान में शामिल पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने वार्डों के नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोडऩे और नियमित रूप से स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधि और नागरिक मिलकर स्वच्छता के लिए आगे आते हैं, तो स्वच्छता अभियान जनआंदोलन का रूप लेता है। नागरिकों ने भी सार्वजनिक स्थानों, नदी-तालाबों और विसर्जन स्थलों को स्वच्छ रखने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने का संकल्प लिया।

स्वच्छता गतिविधियों में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर - आयुक्त

    निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निगम द्वारा विभिन्न स्वच्छता एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनमें जनभागीदारी से तालाब सफाई, सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की सफाई, प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रति जागरूकता, स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण, गणेश पंडाल एवं विसर्जन कुण्ड की सफाई तथा स्कूलों में स्वच्छता संबंधी गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि घर से ही कचरे का पृथक्करण कर स्वच्छता दीदियों को कचरा सौंपें और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छता को जनअभियान का रूप दिया जा सकता है।     अभियान में स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री शैंकी बग्गा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री सुनील साहू, श्री सावन वर्मा, श्री आलोक श्रोती, कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल, पार्षद सर्वश्री शिव वर्मा, मनोहर यादव, हेमंत शेखर यादव, प्रमोद झंझाणे, अरुण साहू, सतीश साहू, रवि सिन्हा, डूरेन्द्र साहू, सेवक उईके, संतोष साहू, चन्द्रकृत साहू, नामांकित पार्षद श्री सूर्यकांत श्रीवास, पूर्व पार्षद श्री विजय राय, पूर्व नामांकित पार्षद श्री हकीम खान, पार्षद प्रतिनिधि श्री राजेश यादव, श्री पंकज कुरंजेकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। क्रमांक 143                -----------------

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 121 | Total Views: 360

View Profile