- महापौर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों और नागरिकों ने किया श्रमदान - नदी तट एवं विसर्जन कुण्ड की सफाई कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026।
सेवा मेरा योगदान के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान में आज मोहारा स्थित शिवनाथ नदी तट एवं विसर्जन कुण्ड के पास जनभागीदारी का उत्साहपूर्ण नजारा देखने को मिला।
महापौर श्री मधुसूदन यादव के नेतृत्व में आयोजित स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने एक साथ श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
सभी ने मिलकर नदी तट एवं विसर्जन कुण्ड के आसपास साफ-सफाई की, झिल्ली-पन्नी एवं अन्य कचरा एकत्र किया तथा कटिली झाडिय़ों की कटाई की।
शिवनाथ नदी से पूजा सामग्री एवं अन्य अपशिष्ट भी बाहर निकाला गया।