ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण बलौदाबाजार : 7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन सेवा मेरा योगदान : दुर्ग में जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान अम्बिकापुर : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में
Thu, 24 Sep 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : मिर्च की खेती से दशमत साहू की बदली जिंदगी

मिर्च की खेती से दशमत साहू की बदली जिंदगी दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़कर 40 क्विंटल मिर्च का किया उत्पादन और विक्रय, 2 लाख रुपये की सकल बिक्री सारंगढ़

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 24 Sep 2026, 3:45 PM Updated: 24 Sep 2026, 3:55 PM Views: 0
X

मिर्च की खेती से दशमत साहू की बदली जिंदगी

दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़कर 40 क्विंटल मिर्च का किया उत्पादन और विक्रय, 2 लाख रुपये की सकल बिक्री

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 सितंबर 2026

ग्राम मल्दा-अ की श्रीमती दशमत साहू ने मिर्च उत्पादन को अपनी आजीविका का जरिया बनाकर परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने खेती को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाते हुए मिर्च उत्पादन एवं विक्रय का कार्य शुरू किया। मेहनत का परिणाम यह रहा कि अब तक उन्होंने 40 क्विंटल मिर्च की तुड़ाई कर पूरी उपज का विक्रय कर लिया है। दशमत साहू के खेत से एक बार में लगभग 10 क्विंटल मिर्च की तुड़ाई हुई। अब तक कुल 40 क्विंटल मिर्च का उत्पादन कर उसका विक्रय लगभग 5 हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से किया गया। इस तरह मिर्च की बिक्री से 2 लाख रुपये की सकल बिक्री हुई। खेती से प्राप्त इस आय ने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को सहारा देने के साथ ही आगे भी आजीविका गतिविधि को बढ़ाने का विश्वास दिया है। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर दशमत साहू ने यह दिखाया है कि ग्रामीण महिलाएं अपनी मेहनत और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से आय के नए अवसर तैयार कर सकती हैं। मिर्च उत्पादन से मिली आमदनी ने उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है। अब वे स्वयं अपनी आर्थिक गतिविधि को आगे बढ़ाने के साथ गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।

सेवा संकल्प अभियान में सामने आ रही बदलाव की ऐसी कहानियां

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की योजनाओं और आजीविका गतिविधियों से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की कहानियों को सामने लाया जा रहा है। दशमत साहू की कहानी भी इसी बदलाव की एक मिसाल है। महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने खेती को आय का माध्यम बनाया और अपनी मेहनत से परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ीं। मल्दा-अ की दशमत साहू के लिए खेत में उगी मिर्च अब केवल फसल नहीं, बल्कि परिवार की आय और आत्मनिर्भरता का आधार बन रही है। 40 क्विंटल मिर्च का विक्रय और 2 लाख रुपये की सकल बिक्री उनकी मेहनत और आजीविका गतिविधि के सफल परिणाम को दर्शाती है।

समाचार क्रमांक-855// गुलाब डड़सेना

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 100 | Total Views: 219

View Profile