ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
ताज़ा खबर: सेवा संकल्प अभियान ताज़ा खबर: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक ताज़ा खबर: रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: शाम 7 बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह ताज़ा खबर: स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश
Thu, 1 Oct 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

ताज़ा खबर: सेवा संकल्प अभियान

सेवा संकल्प अभियान* अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, श्री राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद* वृद्धजन परिवार और

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 1 Oct 2026, 6:45 PM Views: 0
X

सेवा संकल्प अभियान* अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, श्री राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद* वृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर, उनका अनुभव नई पीढ़ी के लिए अनमोल विरासत - श्री राजेश अग्रवाल* रायपुर, 01 अक्टूबर 2026/ अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अंबिकापुर के सियानगुड़ी में वृद्धजनों के सम्मान में विशेष समारोह पढ़िए पूरी खबर।

समारोह को संबोधित करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने वृद्धजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वृद्धजन हमारे परिवार और समाज की वह अमूल्य धरोहर हैं, जिनके पास जीवन का लंबा अनुभव होता है। उनके द्वारा संचित ज्ञान और मार्गदर्शन न केवल वर्तमान समाज के लिए, बल्कि नई पीढ़ी के लिए भी एक अनमोल विरासत के समान है। श्री अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि परिवार में बुजुर्गों की उपस्थिति से संस्कार और परंपराएं एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक जीवंत बनी रहती हैं, जो परिवार को भावनात्मक रूप से मजबूती प्रदान करती हैं।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: मंत्री राजेश अग्रवाल ने सियानगुड़ी में बुजुर्गों का किया सम्मान, बताया समाज की धरोहर

मंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा कि माता-पिता और बड़े-बुजुर्गों का आदर-सत्कार करना भारतीय संस्कृति और हमारे संस्कारों का मूल आधार है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से अपील की कि वृद्धजनों की गरिमा और सम्मान को बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। बुजुर्गों की सेवा करने से न केवल आपसी प्रेम बढ़ता है, बल्कि समाज में सद्भाव की भावना भी सुदृढ़ होती है। उन्होंने नई पीढ़ी को प्रेरित करते हुए कहा कि युवाओं को बुजुर्गों के अनुभवों से सीखना चाहिए और उनके प्रति हमेशा संवेदनशीलता और आत्मीयता का भाव रखना चाहिए।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: मंत्री राजेश अग्रवाल ने सियानगुड़ी में बुजुर्गों का किया सम्मान, बताया समाज की धरोहर

शासन की योजनाओं का जिक्र करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार और विभिन्न संस्थाओं द्वारा वृद्धजनों के कल्याण के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि इन सुविधाओं का लाभ हर पात्र वृद्ध व्यक्ति तक सुगमता से पहुंचे। वृद्धावस्था में उन्हें उचित सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी बुजुर्गों के सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की और लोगों से अपने माता-पिता के साथ समय बिताने और उनकी भावनाओं को समझने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसमें गीत और नृत्य के माध्यम से समां बांधा गया। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री व्ही.के. उके ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के दल ने बुजुर्गों की आंखों की जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श व दवाइयां उपलब्ध कराईं। इस अवसर पर सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 105 | Total Views: 265

View Profile