Chhattisgarh

ताज़ा खबर: सेवा संकल्प अभियान

📰 VG Khabar

सेवा संकल्प अभियान* अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, श्री राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद* वृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर, उनका अनुभव नई पीढ़ी के लिए अनमोल विरासत - श्री राजेश अग्रवाल* रायपुर, 01 अक्टूबर 2026/ अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अंबिकापुर के सियानगुड़ी में वृद्धजनों के सम्मान में विशेष समारोह पढ़िए पूरी खबर।समारोह को संबोधित करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने वृद्धजनों के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि वृद्धजन हमारे परिवार और समाज की वह अमूल्य धरोहर हैं, जिनके पास जीवन का लंबा अनुभव होता है।

उनके द्वारा संचित ज्ञान और मार्गदर्शन न केवल वर्तमान समाज के लिए, बल्कि नई पीढ़ी के लिए भी एक अनमोल विरासत के समान है।

श्री अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि परिवार में बुजुर्गों की उपस्थिति से संस्कार और परंपराएं एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक जीवंत बनी रहती हैं, जो परिवार को भावनात्मक रूप से मजबूती प्रदान करती हैं।

मंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा कि माता-पिता और बड़े-बुजुर्गों का आदर-सत्कार करना भारतीय संस्कृति और हमारे संस्कारों का मूल आधार है।

ताज़ा खबर: सेवा संकल्प अभियान

↑ पूरी खबर पढ़ें
पूरी खबर पढ़ें