Chhattisgarh

153 करोड़ से सुधरेगी राजिम-फिंगेश्वर-महासमुंद सड़क

📖 VG Khabar

राजिम । छत्तीसगढ़ में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।

राज्य शासन ने गरियाबंद जिले के महत्वपूर्ण राजिम-फिंगेश्वर-महासमुंद मुख्य जिला मार्ग के उन्नयन और मजबूतीकरण के लिए 153 करोड़ 82 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

इस परियोजना के तहत करीब 35.5 किलोमीटर सड़क का पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस सड़क परियोजना को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) को प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई है और जल्द ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

सरकार का मानना है कि इस मार्ग के विकसित होने से गरियाबंद, राजिम और महासमुंद क्षेत्र के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

153 करोड़ से सुधरेगी राजिम-फिंगेश्वर-महासमुंद सड़क

पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें