Chhattisgarh

आधी रात बाढ़ में फंसी 4 जिंदगियां, देवभोग पुलिस और SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

📰 VG Khabar

गरियाबंद। देवभोग थाना क्षेत्र के टिकरापारा नाला में अचानक आई बाढ़ के बीच चार लोग फंस गए।

देर रात सूचना मिलने के बाद देवभोग पुलिस और गरियाबंद SDRF की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।जानकारी के अनुसार, टिकरापारा नाला तेल नदी से कटकर बने क्षेत्र में अचानक पानी का बहाव बढ़ गया था।

इसी दौरान चार लोगों के बाढ़ में फंसने की सूचना ग्रामीणों ने डायल-112 के माध्यम से पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही देवभोग थाना पुलिस तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।तेज बहाव के बीच पहुंची पुलिस टीममौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने बाढ़ की स्थिति और पानी के तेज बहाव का जायजा लिया।

हालात को गंभीर देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई।

आधी रात बाढ़ में फंसी 4 जिंदगियां, देवभोग पुलिस और SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

↑ Read full story
Read full story