📖 VG Khabar
अफीम खेती के मुद्दे पर सदन में भारी हंगामा छत्तीसगढ़ विधानसभा में अफीम की अवैध खेती के मुद्दे को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला।
दुर्ग जिले के एक गांव में अफीम की खेती के मामले को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और तत्काल चर्चा की मांग की।
इस दौरान विपक्षी कांग्रेस के विधायक आसंदी के सामने प्रदर्शन करने लगे, जिसके बाद सभापति ने कड़ा रुख अपनाते हुए 35 विधायकों को निलंबित कर दिया।
विधानसभा में यह मुद्दा उठते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
विपक्ष का आरोप था कि प्रदेश में अवैध अफीम खेती को लेकर सरकार गंभीर नहीं है, जबकि सत्ता पक्ष ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया।