Chhattisgarh

बालोदाबाजार तहसील कार्यालय में भीषण आग, रिकॉर्ड सुरक्षित

📖 VG Khabar

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जिला मुख्यालय स्थित तहसील कार्यालय परिसर में अचानक भीषण आग लग गई।

आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और कुछ ही देर में परिसर के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन, दमकल विभाग और स्थानीय अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग सुबह करीब 5 से 5:30 बजे के बीच लगी।

आग तहसील परिसर में स्थित एक पुरानी इमारत से शुरू होकर धीरे-धीरे तहसीलदार कार्यालय की ओर बढ़ने लगी, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई।

बालोदाबाजार तहसील कार्यालय में भीषण आग, रिकॉर्ड सुरक्षित

पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें