📖 VG Khabar
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिंधी समाज द्वारा चेट्रीचंड्र (चेटीचंड) पर्व के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया।
इस मौके पर भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाते हुए महिलाओं ने स्कूटी रैली निकालकर समाज में एकजुटता और सांस्कृतिक पहचान का संदेश दिया।
शहर की सड़कों पर पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं की यह रैली आकर्षण का केंद्र रही।
धार्मिक आस्था और उत्साह का अनोखा संगम चेट्रीचंड्र, जिसे सिंधी नववर्ष के रूप में मनाया जाता है, सिंधी समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है।
इस दिन भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और समाज के अन्य सदस्य शामिल हुए।