छत्तीसगढ़ में आवारा श्वानों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य के सभी 33 जिलों में एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) सेंटर खोले जाएंगे।
इस पहल का उद्देश्य कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इससे शहरों और गांवों में बढ़ती समस्याओं पर लगाम लगने की उम्मीद है।
33 जिलों में शुरू होंगे सेंटर राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि हर जिले में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
इन केंद्रों पर आवारा श्वानों की नसबंदी और टीकाकरण किया जाएगा, जिससे उनकी संख्या को नियंत्रित किया जा सके। यह कदम लंबे समय से उठाई जा रही मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
आवारा श्वानों की समस्या पर फोकस प्रदेश के कई शहरों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।