Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में लगेगा पहला ग्रेन एटीएम

📖 VG Khabar

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को और अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है।

अब प्रदेश में ‘ग्रेन एटीएम’ की शुरुआत होने जा रही है, जिससे लाभार्थियों को एटीएम की तरह मशीन से सीधे चावल मिल सकेगा।

इस नई व्यवस्था से न केवल राशन वितरण में पारदर्शिता आएगी, बल्कि समय की बचत और गड़बड़ियों पर भी रोक लगेगी।

क्या है ग्रेन एटीएम और कैसे करेगा काम ग्रेन एटीएम एक ऑटोमेटेड मशीन है, जो बैंक एटीएम की तरह काम करती है, लेकिन इसमें पैसे की जगह अनाज मिलेगा।

इस मशीन में पहले से चावल या अन्य खाद्यान्न भरे जाएंगे। लाभार्थी अपने राशन कार्ड और आधार आधारित पहचान के जरिए मशीन से निर्धारित मात्रा में चावल निकाल सकेंगे।

छत्तीसगढ़ में लगेगा पहला ग्रेन एटीएम

पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें