Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, अलर्ट जारी

📖 VG Khabar

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। सरगुजा जिले के मैनपाट में भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे सड़कें बर्फ की चादर जैसी नजर आईं।

वहीं राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाए रहने से तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

मैनपाट में ओलावृष्टि से बदला नजारा छत्तीसगढ़ के हिल स्टेशन मैनपाट में बुधवार को अचानक तेज बारिश के साथ ओले गिरे।

ओलावृष्टि इतनी ज्यादा थी कि सड़कों और खेतों पर बर्फ की मोटी परत जम गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ समय के लिए पूरा इलाका कश्मीर जैसा नजर आने लगा।

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, अलर्ट जारी

पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें