📖 VG Khabar
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाइल सेक्टर ने इस वर्ष उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले ही राज्य में वाहन बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया है।
दोपहिया, कार, ट्रैक्टर और वाणिज्यिक वाहनों की खरीद में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार किसानों की बढ़ी आय, सरकारी योजनाओं और आर्थिक गतिविधियों में तेजी के कारण वाहन खरीद में उछाल आया है।
इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक संकेत भी मिल रहे हैं।
रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची वाहन बिक्री छत्तीसगढ़ में इस वित्तीय वर्ष में पहली बार मार्च से पहले ही करीब 2500 करोड़ रुपये के 71,714 वाहनों की बिक्री दर्ज की गई है।