-जर्जर मिट्टी के घर से पक्के आशियाने तक पहुँचा परिवार, मिली सुरक्षित छत और आर्थिक संबल दुर्ग, 23 सितंबर 2026/ समाज के अंतिम व्यक्ति तक त्वरित राहत पहुँचाने के उद्देश्य से संचालित ‘सेवा संकल्प’ अभियान दुर्ग जिले के संकटग्रस्त परिवारों के लिए एक सशक्त आधार बन रहा है।
योजनाओं के बेहतर समन्वय से जरूरतमंद और असहाय परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
इसी कड़ी में जनपद पंचायत दुर्ग की ग्राम पंचायत रिसामा निवासी श्रीमती देवंतिन (पति श्री रमेश) के जीवन में ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण’ और ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना’ अब "व्हीबी जीरामजी" ने एक नई उम्मीद जगाई है।
श्रीमती देवंतिन ने बताया कि सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए एक स्वप्न जैसा था। कभी 5 सदस्यों का उनका परिवार जर्जर मिट्टी के मकान में रहने को मजबूर था।
बारिश के मौसम में छत से पानी टपकने के कारण घर के सामान को बचाना और बच्चों को संभालना एक बड़ी चुनौती बन जाता था।