Chhattisgarh

दुर्ग:-सेवा संकल्प अभियान – अमृत सरोवरों में गूंजेगा स्वच्छता का संदेश, श्रमदान से संवरेगा गांवों का जल-सरोवर

📰 VG Khabar

- ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत 2 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले अभियान में अमृत सरोवर स्थलों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी दुर्ग, 23 सितम्बर 2026/ स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने, जलस्रोतों के संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरणीय चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का आयोजन किया जा रहा है।

17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के दौरान जिले के अमृत सरोवर स्थलों पर स्वच्छता, सामूहिक श्रमदान, जल संरक्षण, पौधरोपण और जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

अभियान का मुख्य विषय “स्वच्छता में जनभागीदारी, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” रखा गया है।

कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग कुमार दुबे के निर्देशन में ग्राम पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों, युवाओं, विद्यार्थियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

अमृत सरोवरों को स्वच्छ, सुंदर और उपयोगी सामुदायिक स्थलों के रूप में विकसित करने के साथ इनके नियमित रखरखाव पर भी जोर दिया जाएगा।

दुर्ग:-सेवा संकल्प अभियान – अमृत सरोवरों में गूंजेगा स्वच्छता का संदेश, श्रमदान से संवरेगा गांवों का जल-सरोवर

↑ पूरी खबर पढ़ें
पूरी खबर पढ़ें