📖 VG Khabar
नए बैच को मिली राहत, पुराने डॉक्टरों में बढ़ी नाराजगी राज्य के सरकारी डॉक्टरों के लिए एमडी-एमएस करने हेतु 3 साल का अवकाश मंजूर किए जाने के फैसले के बाद अब पुराने बैच के डॉक्टरों में असंतोष बढ़ गया है।
नए बैच के डॉक्टरों को जहां उच्च शिक्षा के लिए अवकाश की सुविधा मिल गई है, वहीं पहले से कार्यरत कई डॉक्टर अब भी अनुमति का इंतजार कर रहे हैं।
इससे डॉक्टरों के बीच असमानता और न्याय की मांग तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा हाल ही में कुछ डॉक्टरों को एमडी-एमएस करने के लिए 3 वर्ष का अध्ययन अवकाश स्वीकृत किया गया है।
इस फैसले से नए बैच के डॉक्टरों को राहत मिली है, लेकिन पुराने बैच के डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से अनुमति नहीं मिल रही है।