📖 VG Khabar
हवाई यात्रा करना होगा महंगा, एयरलाइंस ने बढ़ाया किराया घरेलू हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है।
एयर इंडिया ने अपनी घरेलू उड़ानों के किराए में ₹899 तक बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। एयरलाइन के अनुसार नया किराया 8 अप्रैल से लागू होगा।
कंपनी ने किराया बढ़ाने की वजह एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी जेट फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी को बताया है।
एयर इंडिया के इस फैसले का असर देशभर के यात्रियों पर पड़ेगा, खासकर उन लोगों पर जो नियमित रूप से हवाई यात्रा करते हैं।
एयरलाइन कंपनियों का कहना है कि ईंधन की बढ़ती लागत के कारण किराया बढ़ाना जरूरी हो गया था।