📖 VG Khabar
सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों से ग्रामीण इलाकों में बदली रसोई की तस्वीर देश में बढ़ते गैस संकट का असर अब गांवों की रसोई तक पहुंच गया है।
कई ग्रामीण इलाकों में एलपीजी सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के कारण लोग फिर से पारंपरिक चूल्हे की ओर लौट रहे हैं। गांवों में कंडे, लकड़ी और कोयले की मांग अचानक बढ़ गई है।
कई जगहों पर महिलाएं सुबह से ही लकड़ी और कंडे जुटाने में लगी नजर आ रही हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहा है और जहां उपलब्ध है, वहां कीमत अधिक होने के कारण इसे खरीदना मुश्किल हो गया है।
ऐसे में मजबूरी में लोग पुराने चूल्हे और पारंपरिक ईंधन का सहारा ले रहे हैं।