📖 VG Khabar
जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बाजार में ठंडे और हाइड्रेशन देने वाले पेय पदार्थों की मांग भी तेज हो गई है।
शहरों में नारियल पानी, फालूदा, शरबत, जूस और ठंडे पेय की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है।
बढ़ती गर्मी के बीच लोग शरीर को ठंडा रखने और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए इन पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं, जिससे ‘हाइड्रेशन बाजार’ भी गर्म हो गया है।
नारियल पानी की बढ़ी मांग गर्मी के मौसम में नारियल पानी लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। बाजार में नारियल पानी की मांग तेजी से बढ़ी है।
दुकानदारों के अनुसार, पहले जहां एक दिन में सीमित बिक्री होती थी, वहीं अब मांग दोगुनी तक हो गई है। वर्तमान में शहर के बाजारों में नारियल पानी 50 से 70 रुपये प्रति पीस तक बिक रहा है।